किशनगंज एसपी द्वारा सदर थाना में पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। एसपी डॉ इनामुल हक मेगनु ने शनिवार को सदर थाना में कांड के अनुसंधानकर्ताओं के साथ कई घंटों तक समीक्षा बैठक कर थाना की संचिकाओं की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। एसपी ने बारी बारी से अनुसंधानकर्ता के साथ विभिन्न कांडों की समीक्षा की। एसपी ने लंबित कांडो को समय पर निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने गम्भीर मामलों में दर्ज हुए कांडो को प्राथमिकता लेते हुए निष्पादन का निर्देश दिया। वहीं कुछ पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा कांड लंबित पाए जाने पर एसपी ने कड़ा निर्देश देते हुए लंबित कांडों के निष्पादन के लिए समय भी निर्धारित किया।इसके बाद एसपी ने थाने के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए। एसपी डॉक्टर मेगनु ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केस के अनुसंधानकर्ता अनुसंधान के दौरान स्थल पर अवश्य जाएं, ताकि निर्दोष न फंसे और दोषियों को सजा दिलाई जा सके। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि बिना कारण कांडो को लंबित न रखें। ताकि समय पर आरोपपत्र न्यायालय में समर्पित हो सके। इससे संबंधित कांड के आरोपी को सजा दिलवाई जा सके। वहीं शराब मामले में थानाध्यक्ष को प्रत्येक दिन बंगाल से सटे दोनो चेक पोस्टों में चेकिंग अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया। एसपी ने थाना परिसर का भी निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित साइबर थाने का जायजा लेते हुए थाना परिसर में बन रहे भवन का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी राजन कुमार, इंस्पेक्टर मोहन कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, अवर निरीक्षक कुणाल कुमार, शहनवाज खान, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक कुंदन कुमार आदि मौजूद थे।
विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

Leave a Reply