शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित हरिद्वार एवं सिलीगुड़ी जोन के प्रतिनिधि के नेतृत्व में अखिल भारतीय गायत्री परिवार किशनगंज के जिला समन्वय समिति का गठन किया गया। इसमें जिला और प्रखंड स्तर पर मनोनीत परिजनों को दायित्व दिया गया।
रविवार को मेडिकल कालेज के परिसर में विधान पार्षद उप मुख्य सचेतक मेडिकल कालेज के निदेशक सह ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ डा. दिलीप कुमार जायसवाल ने मनोनीत सदस्यों को मंत्र चादर देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ट्रस्टी डा. जायसवाल ने कहा कि हम सुधरेंगे युग सुधरेगा हम बदलेंगे युग बदलेगा। इस विश्वास के आधार पर आचार्य श्रीराम शर्मा जी की मान्यता थी कि व्यक्ति के आत्म सुधार से ही युग सुधार हो सकेगा। गायत्री परिवार जीवन जीने कि कला के संस्कृति के आदर्श सिद्धांतों के आधार पर परिवार समाज राष्ट्र युग निर्माण करने वाले व्यक्तियों का परिवार है। समाज के प्रति गायत्री परिवार की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, संस्कार, दहेज उन्मूलन, कन्या भ्रूण हत्या, अंधविश्वास व अन्य सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए कार्य कर रहा है। सभी मनोनीत सदस्यों को बहुत शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के ट्रस्टी मिक्की साहा ने विधान पार्षद को मन्त्र चादर वांग्मय, गंगा जल, साहित्य अखंड ज्योति पत्रिका और पौधा दिया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के ट्रस्टी सुदामा राय, परमानंद यादव, जिला संयोजक सौरभ कुमार, गौरी शंकर, पूरन लाल मांझी, मनोज कुमार सिंह, सुमित प्रवीर, प्रसुन्न कुमार साह, ब्रजेश चन्द्र रोशन, किशोर झा, बलराम ठाकुर, पंचानंद सिंह, प्रकाश कुमार, सोहन लाल मंडल आदि सहित गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद थे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply