Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में श्रद्धा पूर्वक की गई भगवान चित्रगुप्त की पूजा।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

बुधवार को जिले में चित्रगुप्त पूजा भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान शहर के रोलबाग स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज के लोगों ने एकत्र होकर मंदिर में स्थापित भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा-अराधना की। पूजा विधि विधान के साथ की गई। मौके पर चित्रगुप्त पूजा कमिटी के अध्यक्ष वरिष्ठ सर्जन डॉ. एके सिन्हा, सचिव दीपक श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, आशीष कुमार सिन्हा सहित चित्रांश परिवार के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। पुरोहित ने बताया कि चित्रगुप्त भगवान यमराज के सहयोगी हैं और सभी प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। प्रभु चित्रगुप्त ही हैं, जो हमारे अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब रख हमारे लिए स्वर्ग और नर्क का फैसला लेते हैं। पूजा को सफल बनाने में चित्रांश परिवार से जुड़े लोग सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *