Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज सर्किल इंस्पेक्टर श्याम किशोर यादव हुए सेवानिवृत्त, पुलिस पदाधिकारियों में छाई मायूसी।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

एंट्री माफिया मुस्तफा को गिरफ्तार करने वाले किशनगंज सर्किल इंस्पेक्टर हुए सेवानिवृत्त। किशनगंज सर्किल इंस्पेक्टर श्याम किशोर यादव सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। लगभग 29 साल तक उन्होंने बिहार पुलिस में अपनी सेवा दी। 1994 में पटना पुलिस अवर निरीक्षक के तौर पर पुलिस सेवा की शुरुआत कर बिहार के विभिन्न जिले में अपने सेवा देते हुए 31 जनवरी को किशनगंज सर्किल इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हो गए।

94 बैच के सब इंस्पेक्टर श्याम किशोर यादव वर्ष 2013 में प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने थे। उनका हंसमुख और कुशल व्यवहार होने के कारण लोग इन्हें काफी मानते थे। खासकर प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारी इन्हें अपना गुरु मानते हैं। सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर 2019 में पूर्णिया से स्थानांतरित होकर किशनगंज जिला आए थे। कोराना काल के दौरान टाउन थाना का कमान सौंपते हुए टाउन एसएचओ बने थे। ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर भी बने थे और सेवानिवृत्त किशनगंज सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर थे। इन्होंने अररिया में 10 साल पूर्णिया में 2 साल और किशनगंज में 4 साल तक अपनी सेवा सीमांचल के लोगों को दी है। सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर भागलपुर जिला के रहने वाले हैं वही उनके सेवानिवृत्त होने से नए पुलिस पदाधिकारियों में मायूसी है। उन्होंने बताया सेवानिवृत्त होने के बाद पठन-पाठन के साथ जुड़े रहेंगे। उन्होंने अपनी सेवा के दौरान कई माफिया की गिरफ्तारी और कई बड़े मामलों का खुलासा भी पुलिस जीवन में किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *