Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कोचाधामन के बिशनपुर में जैव संसाधनों के संरक्षण हेतु सर्वसम्मति से जैव विविधता प्रबंधन समिति गठित।

सारस न्यूज, किशनगंज।

बुधवार को जिले के कोचाधामन प्रखंड के ग्राम पंचायत बिशनपुर में ग्राम सभा आयोजित कर जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन किया गया। जिला पंचायत राज पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक पंचायत मे जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन किया जाना है। इसी क्रम में बिशनपुर के मुखिया पिन्टू चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से सात कमिटी गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर नवीन अग्रवाल व सचिव पद पर जय प्रकाश सिंह तथा महिला सदस्य के रुप में कवीता अग्रवाल, सीमा देवी, सदस्य रवि कुमार माझी अन्य सदस्य के तौर पर कुमार प्रखर आर्य और अबसार आलम का मनोनयन किया गया।

बताते चलें कि जैव विविधता प्रबंधन कमिटी का मुख्य कार्य अपने कार्य क्षेत्र में जैव संसाधनों का संरक्षण एवं उनका पोषणीय उपयोग करना है। इसके अलावा जैव संसाधनों का गैर कानूनी संग्रहण रोकना, जैव संसाधनों से संबंधित विभिन्न मामलों में राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण तथा बिहार राज्य विविधता पार्षद को अपना मंतव्य देना, जैव संसाधनों का वाणिज्यिक उद्दे के लिए संग्रहण एवं पहुंच की स्थिति में नियमानुकुल शुल्क अधोरोपित करना, जल संसाधन का उपयोग करने वाली संस्थान व एवं चिकित्सीय के आंकड़े कर रखना, जल संसाधन का पारंपरिक ज्ञान के प्रति पहुंच अधिरोपित इस संगठन अभिप्राय लाभ तथा उनके प्रजनन की रीति के ब्यौरा के संबंध में जानकारी देने वाले रजिस्टर का संधारण करना, स्थानीय जल संसाधन एवं उसके पारंपारिक ज्ञान की उपलब्धता तथा ज्ञान का संबंध में व्यापक जानकारी का अभिलेखीकरण करना, राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण एवं बिहार राज्य विविधता पार्षद के दिशा निर्देश के अनुसार जैव विविधता कोष का उपयोग एवं प्रबंधन करना आदि मुख्य कार्य है। बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *