मिशन 60 डेज में जहां सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ किया जा रहा है। वहीं जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री भी सदर अस्पताल स्वास्थ्य सेवा में गुणवत्तापूर्ण सुधार को लेकर काफी गंभीर हैं। स्वास्थ्य सेवा का समुचित लाभ हर जरूरतमंदों को मिले इस उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री लगातार सदर अस्पताल का निरीक्षण कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवा का हकीकत से रूबरू होने के लिए गुरुवार जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।
जिला पदाधिकारी का काफिला सदर अस्पताल पहुंचते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी गाड़ी से उतर कर आपातकालीन सेवा पहुंचे इमरजेंसी चिकित्सक कक्ष की जानकारी लिए। जिला पदाधिकारी ने इमरजेंसी सेवा की जानकारी लिए। श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती कर चालू किया गया ओपीडी-3 में डॉक्टर उस वक्त मौजूद नहीं थे। वहीं निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने इमरजेंसी को भी देखा।
बताते चलें कि गुरुवार को पूर्वाह्न 10:15 पर जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के द्वारा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। मरीजों को उपलब्ध सुविधाएं, डॉक्टर, एएनएम, पारा मेडिकल स्टाफ की उपस्थित, साफ सफाई आदि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply