Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आहुत, खाद्यान्न वितरण में तेजी लाने हेतु डीएम ने दिए निर्देश।

सारस न्यूज, किशनगंज।

शुक्रवार को जिला पदाधिकारी किशनगंज श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई।
समीक्षात्मक बैठक में पाया गया कि वर्तमान में माह अगस्त 2023 के खाद्यान्न का वितरण कराया जा रहा है। वर्तमान में किशनगंज जिला का औसतन वितरण प्रतिशत 50.94 प्रतिशत है। सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखण्ड आपूर्ति निरीक्षक को खाद्यान्न वितरण में तेजी लाने हेतु निदेशित किया गया।

जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री द्वारा जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, किशनगंज को निर्देश दिया गया कि जिले के सभी राज्य खाद्य निगम के गोदामों में ससमय खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि राज्य खाद्य निगम के गोदामों से जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को खाद्यान्न की आपूर्ति ससमय हो सके।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी साकेत सुमन सौरभ, अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ कुमार गुप्ता, राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक , सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, राज्य खाद्य निगम के सभी सहायक गोदाम प्रबंधक एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *