झाडफ़ूंक के चक्कर में एक सर्पदंश पीड़िता की जान पर बन आई। हालाँकि समय रहते सर्पदंश का शिकार हुई पीड़िता के परिजनों ने उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल किशनगंज में भर्ती करा दिया। जहां लगातार विषरोधी दवा दिए जाने के बावजूद उसकी स्तिथी गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक पीड़िता को जीवन दान देने में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार घरेलू कार्य करने के दोरान चाकूलिया निवासी 50 वर्षीय दीपू रानी दास पति मिंटू कुमार दास को विषैले सांप ने डस लिया था। पीड़िता द्वारा घटना कि जानकारी परिजनों को दिए जाते ही परीजन उसे झाड़फूंक हेतु पास के ही एक तांत्रिक के पास ले गए। जहां तांत्रिक भी सांप का जहर उतारने का दावा करते हुए कई प्रकार के स्वांग करने लगा। महिला की बिगड़ती स्थिति को देख परिजन उसे बेहतर इलाज हेतु आनन -फानन में सदर अस्पताल किशनगंज ले गए, जहां गंभीर स्थिति में महिला का इलाज बदस्तूर जारी है।
सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply