शनिवार को उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता ने ठाकुरगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत- सखुआडाली में मनरेगा द्वारा क्रियान्वित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालूबाड़ी में पेवर्श ब्लॉक निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में योजना स्थल पर अधिष्ठापित नागरिक सूचना पट्ट निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित पंचायत रोजगार सेवक को अविलम्ब निर्धारित मानक के अनुरूप नागरिक सूचना पट्ट अधिष्ठापित कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा सुशील कुमार सिद्धू को इसे सुनिश्चित कराते हुए अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालूबाड़ी का भी डीडीसी स्पर्श गुप्ता ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय परिसर में काफी गन्दगी पायी गयी। जिस पर डीडीसी ने प्रधानाध्यापक को विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया गया। इसके उपरांत डीडीसी ने सखुआडाली पंचायत के वार्ड नं. 09 में तैमूर टोला में आंगनबाडी केन्द्र संख्या – 39 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में आंगनबाड़ी केन्द्र जर्जर भवन में संचालित पाया गया तथा उपस्थिति पंजी के अवलोकन के क्रम में पाया गया कि नामांकित 40 बच्चों में मात्र 10 उपस्थित है। केंद्र में सेविका अनुपस्थित पायी गयी, लेकिन उनके द्वारा उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर किया गया था। डीडीसी के द्वारा सहायिका को आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये। इस क्रम में तैमूर टोला में पुतुल देवी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत निर्मित आवास का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में लाभुक को एक सप्ताह के अंदर लोगो लगाने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा उक्त योजना से संबंधित सम्पूर्ण अभिलेख उपलब्ध कराने का निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार को दिया गया। इसके उपरांत सखुआडाली पंचायत अन्तर्गत मेन रोड से अपशिष्ट प्रबंधन इकाई तक मिट्टी-सह-ईंट सोलिग कार्य, मनरेगा अन्तर्गत निर्मित अपशिष्ट प्रबंधन इकाई तथा अपशिष्ट् प्रबंधन इकाई परिसर में पेभर ब्लॉक चहारदीवारी निर्माण एवं सोख्ता निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पंचायत रोजगार सेवक, कनीय अभियंता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी सुशील कुमार सिद्धू ठाकुरगंज को योजना स्थल पर मानक के अनुरूप नागरिक सूचना पट्ट के अधिष्ठापन कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने स्थानीय मुखिया को उपयोगिता शुल्क जमा करने हेतु स्थानीय लोगों को प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त के साथ अनुमंडल पदाधिकारी लतीफुर्रहमान, बीडीओ सुमित कुमार, मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार साह, कार्यक्रम पदाधिकारी सुशील कुमार सिद्धू, कनीय अभियंता राहुल कुमार यादव सहित अन्य मनरेगा कर्मी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा आमजन भी उपस्थित थे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply