अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिघलबैंक थाना पुलिस ने सोमवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने थाना क्षेत्र के धनतोला, दिघलबैंक धनतोला सड़क के कदमचौक, दिघलबैंक हरूवाडांगा सड़क के सूर्य नारायण टोला, टप्पू, तुलसिया सहित अन्य जगहों पर वाहन चेकिंग चलाते हुए संदिग्ध वाहनों की डिक्की आदि की तलाशी ली।
चालकों से गाड़ी के कागजातों की मांग की गई। वहीं वाहन चलाते समय हेलमेट, लाइसेंस एवं जरूरी कागजात नहीं पाए जाने पर जुर्माना भी वसूला गया। थानाध्यक्ष ने बताया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा। ढ़ेर शाम तक अलग-अलग जगहों में वाहन जांच जारी था। वाहन जांच अभियान चलाये जाने से थाना क्षेत्र में बिना कागजात वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
सारस न्यूज टीम, दिघलबैंक।

Leave a Reply