Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दिघलबैंक प्रखंड के मंगुरा में जिला प्रशासन के द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, बड़ी संख्या में आम जनों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग।

सारस न्यूज, किशनगंज।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार लोक- कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी आम जनों को सुलभ कराने, उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक विस्तृत करने के संबंध में जनमानस के सुझावों को प्राप्त करने के उद्देश्य से दिघलबैंक प्रखंड के मंगुरा पंचायत के पंचायत सरकार भवन में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बैठक में डीएम और एसपी के आगमन पर बीडीओ दिघलबैंक ने पर्यावरण संरक्षण पर संदेश हेतु पौधा देकर स्वागत किया। जनसंवाद बैठक का शुभारंभ डीएम, एसपी और अन्य उपस्थित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात बिहार गीत का वादन हुआ।

जनसंवाद में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनों को स- समय एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना तथा योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना एवम उन योजनाओं का जिले में समुचित तरीके से क्रियान्वयन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के अंतर्गत चलाई जा रही महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इसके लिए योजनाओं की जानकारी होना अनिवार्य है। जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओ के बारे में लोगों को जानकारी दी जाती रही है।
जिलाधिकारी ने स्वयं शिक्षा, स्वास्थ, मनरेगा और अन्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओ की जानकारी दी। जिला में सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में बताया गया कि बच्चों की आगे की शिक्षा के लिए चार लाख का ऋण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में 10 प्लस 2 स्कूल की व्यवस्था की गई है। इसके कारण बच्चे बाहर न जाए अगले 6 महीने में कोई भी विद्यालय ऐसा नहीं बचेगा, जिसमें शिक्षक नहीं हो।
खासकर लड़कियों के लिए टेक्निकल शिक्षा के लिए मात्र 1% ब्याज पर ऋण दिया जाता है एवं मुख्यमंत्री सिविल सर्विसेज प्रोत्साहन योजना सरकार द्वारा चलाया जा रहा है, जिसमें बच्चों को विद्यार्थी को सिविल सर्विसेज की तैयारी करने के लिए एक लाख की राशि का प्रोत्साहन दिया जाता है ताकि बच्चे आईएएस आईपीएस बने और किसी भी क्षेत्र में पीछे ना रहे।

डीएम ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा मजदूरों के लिए लेबर फंड बनाया गया है जिसमें मजदूरों की कोई भी दुर्घटना होने पर उसे चार लाख की राशि प्रदान की जाती है। किशनगंज जिले में लगभग सवा दो लाख मनरेगा मजदूर है सभी को जल्द रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया गया। अपने संबोधन में डीएम ने अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को दी।

पुलिस अधीक्षक डॉ इनाम उल हक़ ने लोगो को संबोधित कर कहा कि सरकार की योजना जो जिले में चलाई जा रही है उसका पूरा का पूरा फायदा उठावे। पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगो से सभी संगठन तथा योजनाओं की जानकारी लेकर इसमें सुनिश्चित भागीदारी कर किशनगंज को आगे बढ़ने का आग्रह किया गया। उन्होंने जन संवाद बैठक को प्रशासन को गांव तक पहुंचने का माध्यम बताया।

अपर समाहर्त्ता अनुज कुमार के द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा जितने भी संचालित योजनाएं हैं इसका प्रमुख रूप से बढ़ चढ़कर इसका लाभ उठावे। किसी क्रम में बताया गया कि अभियान बसेरा जो 2016 में प्रारंभ हुआ, यह भूमिहीन को जमीन देने तथा उसमें आवास बनाकर रहने की योजना है। इसकी सफलता को देखते हुए अभियान बसेरा 2 अभियान शुरू किया गया है इसमें अभी इसका लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आपदा प्रबंधन के कार्यों पर उन्होंने कहा कि दिघलबैंक में बाढ़ की समस्या रहती है। प्राकृतिक आपदा में मानव क्षति के लिए चार लाख देय है। राज्य सरकार द्वारा गृह क्षति के लिए पहले 90,000 की व्यवस्था की गई थी ,जो अब 1,20,000/- की व्यवस्था की गई है।अग्निकांड में गृह क्षति पक्का मकान या कच्चा मकान के लिए 1,20,000 रुपए की व्यवस्था की गई है।
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय द्वारा वीडियो क्लिप प्रसारण कर लाभुको के विचार को दिखाया गया। लोक शिकायत निवारण अधिनियम पर वीडियो क्लिप चलाकर जानकारी प्रदान किया गया।

सिविल सर्जन ने लोगों संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक पंचायत में स्वास्थ का चेकअप किया जा रहा है, जिसमें खासकर टीवी पर विशेष ध्यान दिया ध्यान दिया जा रहा है,इसका लाभ उठावें।
इस कार्यक्रम में कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने बारी बारी से विभागीय योजनाओं को बतलाया। जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगो से विभिन्न योजनाओं की क्रियान्वयन संबंधी उनके फीडबैक एवं सुझाव भी प्राप्त किए गए। स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी सुझाव रखें।

ठाकुरगंज विधायक सऊद आलम, जिला परिषद सदस्य भीम प्रसाद, प्रखंड प्रमुख दिघलबैंक वजीर आलम व अन्य लोगो ने अपने सुझाव रखे। सभी ने त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था के तहत पंचायत के जनप्रतिनिधियों के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया।
जन संवाद बैठक में किशनगंज के स्थानीय लोगो विशेषकर ग्रामीण कार्य विभाग को बड़े स्क्रीन पर दिखा कर लोगो के बीच योजनाओं के लाभ से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के समापन पर तुलसिया पंचायत की मुखिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया और जिला प्रशासन के कार्यों को सराहा। कार्यक्रम में डीएम, एसपी, जिला परिषद अध्यक्षा नुदरत महजबी एवं अपर समाहर्त्ता सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। साथ ही, जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *