नगर निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर सर्वे कार्य की कवायद बहुत जल्द प्रारंभ होने वाली है। इसके लिए नगर परिषद किशनगंज क्षेत्र के 5 वार्डों का चयन किया गया है। नगर निकाय चुनाव में हाईकोर्ट द्वारा आरक्षण तय कर चुनाव कराने के निर्देश के बाद बिहार सरकार ने अनुग्रह नारायण सिंह समाज अध्ययन संस्थान, पटना को ईबीसी आरक्षण के लिए सर्वे करने की जिम्मेवारी सौंपी।
इसी क्रम में ईबीसी सर्वे करने के लिए संस्थान द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के 5 वार्डों को चयनित किया गया है। जिसमें वार्ड संख्या 7, 8, 11, 21 व 23 शामिल है। इन चयनित वार्डों में प्रत्येक में 50 हाउस होल्ड का सर्वे किया जाएगा। यानि कुल 250 घरों का सर्वे करने के बाद संस्थान रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजेगी। उसके बाद नगर परिषद चुनाव में आरक्षण की स्थिति तय की जाएगी। संस्थान ने सर्वे के लिए बिहार में अत्यंत पिछड़े वर्गों की राजनीतिक सहभागिता एक अध्ययन नाम से विपत्र की रूपरेखा तैयार की है। इसी विपत्र में चयनित 5 वार्डों के प्रत्येक 50 हाउस होल्ड से सारी जानकारी प्राप्त कर ली जाएगी। उसके बाद रिपोर्ट तैयार कर आयोग को सुपुर्द किया जाएगा।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply