Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नव पदस्थ जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने किया पदभार ग्रहण।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

बिहार के किशनगज जिला में नव पदस्थापित जिलाधिकारी सह समाहर्त्ता तुषार सिंगला ने पदभार ग्रहण किया। जिला के प्रभारी जिलाधिकारी सह एडीएम अनुज कुमार से नव पदस्थ जिलाधिकारी ने पदभार ग्रहण किया।
मौके पर जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पहले दिन समाहरणालय में उनका स्वागत किया और जिलाधिकारी को अपने विभागीय परिचय से अवगत कराएं। जिलाधिकारी ने कहा आप सबों को धन्यवाद।
जिलाधिकारी ने मिडिया से कहा विधि-व्यवस्था एवं विकास कार्यों का क्रियान्वयन मेरी प्राथमिकता होगी। उल्लेखनीय है कि निवर्तमान जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने जिला से विदा होने से पहले ही नव पदस्थ जिलाधिकारी तुषार सिंगला के अनुपस्थिति में ही एडीएम अनुज कुमार को जिला समाहर्ता का प्रभार सौप दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *