Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नेपाल के इलाम जिले में भू-स्खलन में किशनगंज के 4 मजदूर दबे, बचाव कार्य जारी।

सारस न्यूज, किशनगंज।

नेपाल के इलाम जिले के फिकल गांव में पहाड़ी पर निर्माणाधीन मकान के धंसने से किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के चार मजदूर मिट्टी में दब गए। घटना शुक्रवार शाम 4 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दिघलबैंक के बेरवन्ना गांव के तौसीफ, अजीमुद्दीन, आलम सहित चार युवक वहां रहकर मजदूरी का काम करते थे। शुक्रवार की शाम मकान के निर्माण के दौरान भू- स्खलन हो गया और कई लोग मलवे में दब गए। स्थानीय प्रशासन द्वारा दबे लोगों को निकालने का कार्य चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ितों के परिजन नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *