पोठिया थाना क्षेत्र के टिपिझारी पंचायत स्थित भातकुंडा निवासी किसान मो. सिराज शुक्रवार की देर रात अपने खेत की पहरेदारी कर रहे कि अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार टिपिझारी पंचायत के भातकुंडा निवासी मो. सिराज (32) का घर के पास ही उनका खेत है। जहां खेत में खड़ी संठी का माे. सिराज पहरेदारी करता था।
शुक्रवार को खाना खाने के बाद मृतक अपने खेत चले गया। जहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से सिर पर वारकर हत्या कर दी। अंधेरा छटने पर जैसे ही शनिवार सुबह आसपास काम कर रहे पड़ोसी कृषक व मवेशी बांधने आए लोगों की नजर मृतक पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दाैरान अन्य लाेगाें की भीड़ जमा हाे गई। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों और पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पोठिया थाना के एएसआई रुद्रदेव ठाकुर व मज़हरुल हुसैन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। वहीं मृतक अपने पीछे दो पुत्री एक पुत्र व पत्नी को छोड़ इस दुनिया से चले गए। मौत की खबर सुनते ही मृतक के घर मातमी सन्नाटा पसर गया। खबर लिखे जाने तक हत्या करने का पता नहीं चल पाया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सारस न्यूज टीम, पोठिया।

Leave a Reply