श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ शुक्रवार को पोठिया प्रखंड में अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया गया। अनंत भगवान की पूजा के बाद चौदह गांठ वाले सूत्र को अनंत भगवान का स्वरूप मान कर पुरुष श्रद्धालुओं ने दाएं व महिलाएं श्रद्धालुओं ने बाएं बाजू पर धारण किया। ऐसी मान्यता है कि अनंत के चौदह गांठों में प्रत्येक गांठ एक-एक लोक का प्रतीक है। जिसकी रचना भगवान विष्णु ने की है। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों और मंदिरों में अंत नहीं होने वाले श्रृष्टिकर्ता विष्णु के स्वरूप भगवान अनंत की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना किया। पोठिया बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में मौजूद भक्तों ने अनंत चतुर्दशी व सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी।
सारस न्यूज टीम, पोठिया।

Leave a Reply