शनिवार को भाजयुमों के पौआखाली मंडल अध्यक्ष अंकित सिंह ने सिविल सर्जन किशनगंज को पत्र देकर पौआखाली अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर एम्बुलेंस सेवा की मांग की है। दिए गए पत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पौआखाली मंडल अध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि करीब एक लाख की आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पौआखाली पर ही निर्भर है। जिसमें विषम परिस्थितियों में रेफर किए जाने पर एम्बुलेंस की व्यवस्था ना होने से मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सिविल सर्जन से शीघ्र ही अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र पौआखाली में बेहतर एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था करने की मांग की है। ताकि सही समय पर मरीजों को एम्बुलेंस सेवाएं मिल सके।
सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

Leave a Reply