मंगलवार को बहादुरगंज प्रखंड के देवोत्तर बिरनियां स्थित नगर अध्यक्ष किसलय कुमार सिन्हा के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। नगर अध्यक्ष किसलय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला महामंत्री लखन लाल पंडित शामिल हुए। बैठक में बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों ने भागीदारी दी। बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय सीमांचल दौरे को लेकर था। बैठक में जिला महामंत्री श्री पंडित ने कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहा कि 23 सितंबर को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में गृह मंत्री द्वारा जन भावना रैली का आयोजन होना है।
जिसमें सीमांचल क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं को रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। बैठक में पूर्णिया की रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के भागीदारी सुनिश्चित कराने पर चर्चा की गई। साथ ही 24 सितंबर को किशनगंज में गृह मंत्री की प्रस्तावित बैठक पर चर्चा की गई। बैठक में टेढ़ागाछ मंडल अध्यक्ष रवि कुमार दास, बहादुरगंज पूर्वभाग मंडल अध्यक्ष शुभम कुमार, शक्ति केंद्र प्रभारी सुखदेव सिंह ,शिव नारायण सिंह सहित दर्जनों भाजपाई मौजूद थे।
सारस न्यूज टीम, बहादुरगंज।

Leave a Reply