भारतीय क्षेत्र से नेपाल में ब्राउन शुगर की डिलीवरी के लिए नशे के कारोबारी अब नए-नए तरीके अपनाने लगे हैं। पानीटंकी बॉर्डर से अंडे में ब्राउन शुगर छुपाकर नेपाल ले जा रहे दो लोगों को नेपाल के कांकड़भिट्ठा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यालय झापा नेपाल के डीएसपी खगेंद्र प्रसाद रिजाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में अर्जुनधारा नगर पालिका वार्ड नं-3 निवासी 24 वर्षीय ऐतराज ईवा एवं 27 वर्षीय प्रकाश खाती शामिल है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार की दोपहर करीब 2.30 बजे कांकड़भिट्ठा पुलिस व नशा नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त पुलिस दल ने मेचीनगर-6 स्थित पुराना मेची पुल पर भारत से नेपाल की ओर आ रहे दो लोगों की चेकिंग संदेह के आधार पर की गई। ऐतराज ईवा ने अपने दाहिने हाथ में अंडे का कार्टून लिए था। जब पुलिस ने कार्टून खोला, तो अंडे के कैरेट के भीतर एक अंडे के खोल में हरे रंग के प्लास्टिक में ब्राउन शुगर छिपाया गया था और अंडे को फोड़ने पर उसमें से 05 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। वहीं गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को आवश्यक कार्रवाई व अनुसंधान के लिए पुलिस कार्यालय काकड़विट्टा में रखा गया है।
विजय कुमार गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

Leave a Reply