किशनगंज मुख्यालय स्थित मस्तान चौकी के समीप गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अभय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच अभियान चलाई गई। जांच अभियान के दौरान एक पिकअप वेन को रोका गया। उत्पाद विभाग की टीम द्वारा पिकअप वेन की बारीकी से जांच किया गया। इस दौरान 560 लीटर विदेशी शराब पिकअप वेन से बरामद किया गया। साथ ही पिकअप वेन को जप्त करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार शराब तस्कर का नाम ज्ञान सिंह जयपुर जिला के राजीव गांधी नगर निवासी है। दालकोला से शराब लेकर बहादुरगंज की ओर जा रहा था। वही उत्पाद विभाग के द्वारा गुरुवार को गिरफ्तार व्यक्ति ज्ञान सिंह का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच करा कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply