Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

रेलकर्मी की पत्नी का रेलवे क्वार्टर में फंदे से लटका मिला शव, पति पर हत्या के आरोप के बाद पुलिस ने पति को लिया हिरासत में।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

किशनगंज रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर में फंदे से लटका मिला रेलवे कर्मचारी की पत्नी का शव। मायके वालों ने रेलवे कर्मचारी पर हत्या का आरोप लगाया जिसके बाद रेल पुलिस ने रेलवे कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर में 30 वर्षीय विवाहिता महिला का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला। शव की पहचान कविता कुमारी पति- प्रीतम महतो के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पुलिस कब्जे में लेकर अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना सुबह 12 बजे के बाद की बताई जा रही है। रेल थाना की पुलिस ने मृतका कविता के पति प्रीतम महतो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

मृतका का पति प्रीतम महतो रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत है। मृतका का मायका सदर थाना क्षेत्र के ढेकसारा में है। मृतका की मां ममता देवी ने बताया कि उसे शुक्रवार को 12 बजे के बाद घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वह अपनी बेटी के ससुराल पहुंची तो शव एक कमरे में जमीन में पड़ा मिला। बताया जाता है कि मृतका का पति प्रीतम ड्यूटी कर सुबह में वापस लौटा था। वापस लौटने के बाद सो गया। जब नींद खुली तो अपनी पत्नी को फंदे से लटका देखा। मृतका के पति ने बताया कि पत्नी को लटका देख उसे नीचे उतार दिया।इधर मृतका के मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचते ही बेटी के पति व ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। जिस कमरे में शव फंदे से लटका था उस कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। मृतका के मायके वाले उस कमरे को खुलवाने की मांग कर रहे थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रेल थाना के थानाध्यक्ष नितेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद मृतका के मायके वाले शांत हुए। मृतका की भाई मिठुन चक्रवर्ती ने बताया कि उनकी बहन की शादी पांच वर्ष पूर्व रेलवे कर्मी प्रीतम महतो से हुई थी। बताया कि उनसे एक बच्चा भी और शादी के कुछ दिन बात से ही पति और ससुराल वालों के द्वारा बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के भाई ने बताया पूर्व में कई बार बहन के ससुरालवालों के द्वारा प्रताड़ना को लेकर सामाजिक स्तर पर पंचायत से लेकर थाना तक शिकायत हो चुकी है लेकिन फिर प्रताड़ना कम नहीं हुआ और आज मेरे बहन को मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं भाई मिठुन ने कहा उनके बहन की हत्या की गई है। बहन के शरीर में कई जगह निशान है। रेल थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतका के पति प्रीतम महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *