Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है, अध्यक्ष एवं सदस्य पद पर नॉमिनेशन।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज़, बहादुरगंज।

मिली जानकारी के अनुसार बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र में व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में नॉमिनेशन कार्य दिनांक 22-07-2022 से प्रारंभ हो चुका है। जहां प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

वहीं इस संदर्भ में अंचलाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी बहादुरगंज अजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि दिनांक 22-07-2022 एवं दिनांक 23-07-2022 तक दो दिनों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर 6 लोगों के द्वारा नॉमिनेशन किया गया है वहीं सदस्य पद पर अबतक 12 लोगों ने नॉमिनेशन दर्ज कराया है। वहीं उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर दिनांक 24-07-2022 तक मतदान हेतु नॉमिनेशन ली जायेगी। जहां शांतिपूर्ण तरीके से नॉमिनेशन हेतु पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *