किशनगंज प्रखंड के सिंघिया कुलामनी पंचायत स्तिथ पियाकुड़ी गावं के घोंघा झील में डूबने से एक युवक कि मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को ग्रामीणों के अथक प्रयास से मौके पर बचा लिया गया। वहीं मृतक की पहचान पीयाकुड़ी गावं निवासी 22वर्षीय अरबींद कुमार पिता सुरेश कुमार के रूप में हुई है। बताते चलें कि रविवार के दिन मृतक अरबिंद गावं के ही अपने दोस्त सिपेल पिता बंका के साथ झील में नहाने के लिए गया था। लेकिन झील में बरसात का पानी अत्यधिक जमा हो जाने के कारण दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। इसी दौरान दोनों युवकों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण, मौके पर पहुँच डूब रहे दोनों युवकों को बचाने के प्रयास में जुट गए। एक युवक के गहरे पानी में चले जाने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना कि जानकारी मिलते ही टाउन थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है। पुलिस अग्रतर कार्यवाही में जुटी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply