बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत समेशर पंचायत के मिर्धनडांगी गांव में मिट्टी ढुलाई का कार्य कर रहा एक ट्रैक्टर चालक शनिवार शाम से लापता हो गया। इस संबंध में पीड़ित वाहन स्वामी अजेंद्र कुमार, निवासी चरघड़िया, बहादुरगंज ने बहादुरगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि 25 जनवरी 2025 को शाम 4 बजे उनका ट्रैक्टर (BR 37GA 8371) चालक टिंकू कुमार के साथ चरघड़िया से मिर्धनडांगी गांव मिट्टी ढुलाई के लिए गया था। लेकिन देर रात तक ट्रैक्टर और चालक दोनों वापस नहीं लौटे। इसके बाद वाहन स्वामी ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन ट्रैक्टर और चालक का कोई सुराग नहीं मिला। लापता ट्रैक्टर और चालक का पता न चलने पर वाहन स्वामी ने घटना की लिखित शिकायत बहादुरगंज थाना में दर्ज कराई।
थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर बहादुरगंज थाना में कांड संख्या 42/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने लापता ट्रैक्टर और चालक की खोजबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि जल्द ही ट्रैक्टर और चालक को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

Leave a Reply