किशनगंज के महावीर मार्ग स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती के अवसर पर अखंड पाठ का आयोजन किया गया। प्रकाश पर्व को लेकर बुधवार को प्रभातफेरी का समापन हुआ, जो पिछले कई दिनों से चल रही थी।
प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारे में सुबह से ही संगतों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु परिवार सहित गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेकने और आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान गुरुद्वारे में भजन और कीर्तन का विशेष आयोजन हुआ।
गुरुद्वारे की भव्य सजावट गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा को इस पावन अवसर पर रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया। पूरा गुरुद्वारा भव्य रूप से रोशन नजर आया, जो प्रकाश पर्व की दिव्यता को दर्शा रहा था।
भव्य नगर कीर्तन का आयोजन आज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान लखविंदर सिंह लक्खा ने बताया कि गुरुवार को गुरु नानक देव जी की जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य नगर कीर्तन (शोभायात्रा) का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु हैं, जिनकी शिक्षाएं आज भी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
गुरुद्वारों में उमड़ी संगत ने श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रकाश पर्व मनाया। सिख धर्म के अनुयायियों के साथ-साथ अन्य समुदाय के लोग भी इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा पहुंचे और गुरुबाणी सुनकर धर्म और सेवा का संदेश ग्रहण किया।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply