राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज: जिले में लगातार हो रही वर्षा के बाद बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जिले में बहने वाली महानंदा, कनकई, बूढ़ी कनकई, कोल, रतवा, मेची सहित सभी नदियां उफान पर हैं। नदी किनारे के निचले इलाकों में पानी घुस गया है, और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट होकर अपने-अपने स्तर से तटबंधों और निचले इलाकों का मुआयना कर रही है। राहत और बचाव कार्य भी चलाए जा रहे हैं। जिला पदाधिकारी विशाल राज लगातार तटबंध इलाकों का दौरा कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भी राहत कार्य संचालित किया जा रहा है।
आपदा प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ की तीन टीमें बचाव कार्य के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और सक्रिय हैं। अब तक 200 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। वर्तमान में पानी रेड जोन तक पहुंच गया है, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है।
बाढ़ की स्थिति बनने से लोगों के लिए प्रशासन द्वारा कम्युनिटी किचन चलाकर भोजन की व्यवस्था की जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग ने हर तरह से तैयारी पूरी कर ली है, और जिला प्रशासन हर मदद के लिए पूरी तरह से तैयार है। बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाई जा रही है।

Leave a Reply