जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने महिला एवं बाल विकास निगम, किशनगंज के नवनियुक्त कर्मियों को नियोजन पत्र का वितरण किया। यह समारोह महिला सशक्तिकरण के लिए जिला केंद्र, वन स्टॉप सेंटर एवं समाहरणालय परिसर स्थित पालनाघर में आयोजित किया गया।
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी मोहम्मद अजमल ख़ुर्शीद ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार की मिशन शक्ति योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाएं अपनी समस्याएं वन स्टॉप सेंटर या जिला हब फोर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन कार्यालय में दूरभाष, ईमेल, या सीधे संपर्क करके प्रस्तुत कर सकती हैं, जिनका समाधान सहानुभूति पूर्वक किया जाएगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री स्पर्श गुप्ता, भू अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, किशनगंज सदर, चयन समिति के सदस्य, और महिला विकास निगम किशनगंज के अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply