Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पद पर पुनः नियुक्ति पर पवन अग्रवाल का सम्मान।

सारस न्यूज, बहादुरगंज।

जिला कोषाध्यक्ष पद पर पुनः नियुक्त किए जाने पर पवन अग्रवाल को फूल माला एवं अंग वस्त्र पहनाकर जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री ने किया सम्मानित, भाजपा कार्यकर्ताओ मे ख़ुशी की लहर।

भाजपा बिहार प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार भाजपा जिला कमिटी का पुनर्गठन प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व मे किया गया। जहां इसी क्रम मे भाजपा जिला कोषाध्यक्ष के पद पर पुनः पवन अग्रवाल का नाम चयनित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं मे ख़ुशी की लहर दौर गई। वहीं इसी क्रम मे गुरुवार के दिन झाँसी रानी चौक के समीप स्थित पवन अग्रवाल के निज आवास पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह एवं जिला महामंत्री कौशल झा ने संयुक्त रुप से फूल माला एवं अंग वस्त्र पहनाकर कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल को सम्मानित किया। जहां इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष किशले सिन्हा ने कहा की पवन अग्रवाल के नेतृत्व मे बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र सहित किशनगंज जिले के सभी प्रखंड़ों मे संगठन की मजबूती एवं आगामी विधानसभा चुनाव मे भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने हेतु पूर्ण रूपेण कार्य संगठन के लोगों के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती के साथ चलने का साहस मिलेगा। इस दौरान मुख्य रुप से भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा, हरि मोहन सिंह, संजय कुमार, राजू अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, नितीश बसाक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *