पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया।
घटना का विवरण: यह मामला बहादुरगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 18, गोपालपुर गांव का है। मृतका की पहचान सुमन देवी (पति – प्रकाश कर्मकार) के रूप में हुई है।
मायके पक्ष के आरोप: मृतका के पिता राजेंद्र कर्मकार (निवासी – आसजा गांव, रौटा थाना क्षेत्र) ने पुलिस को बताया कि 11 साल पहले सुमन देवी की शादी प्रकाश कर्मकार से हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। सात साल से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और कई बार सामाजिक स्तर पर पंचायती कर सुलह कराने की कोशिश की गई थी। प्रकाश कर्मकार कई महीनों से दूसरे राज्य में रोजगार के लिए रह रहा था। बीते एक सप्ताह से पति-पत्नी के बीच फोन पर विवाद चल रहा था। शनिवार को मृतका के पिता उसे समझाकर घर लौटे थे, लेकिन रविवार को सुमन देवी ने फांसी लगा ली।
पुलिस की कार्रवाई: बहादुरगंज थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने बताया कि:शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। सुसाइड की वजहों और पति-पत्नी के बीच हुए विवाद की विस्तृत जांच की जा रही है।
सवालों के घेरे में आत्महत्या की वजह: क्या सुमन देवी पर घरेलू हिंसा या मानसिक उत्पीड़न का दबाव था? क्या यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और साजिश है ?क्या पुलिस की जांच में पति प्रकाश कर्मकार की कोई भूमिका सामने आएगी? मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई और वजह थी।–
सारस न्यूज, बहादुरगंज।

Leave a Reply