12 एकड़ क्षेत्र में फैले गोथरा झील का पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने के उद्देश्य से विभागीय अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण, मुख्य पार्षद भी रहे मौजुद।
शुक्रवार को ठाकुरगंज नगर से सटे चुरली ग्राम पंचायत के 12 एकड़ क्षेत्र में फैले गोथरा झील का पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने के उद्देश्य से विभागीय अधिकारियों झील का स्थलीय निरीक्षण किया इस मौके पर मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह उर्फ सिकंदर पटेल व नगर के कनीय अभियंता मो शहंशाह आलम भी मौजुद थे। डीएम तुषार सिंगला के निर्देश के आलोक में झील का सौंदर्यीकरण कर इसे ईको टूरिज्म पार्क बनाने को ले लघु जल संसाधन विभाग किशनगंज के कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र कुमार सिंह एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन किशनगंज के सहायक अभियंता अभिषेक आनंद झील का भौतिक सत्यापन किया। इसके उपरांत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा।
इस संबंध में लघु जल संसाधन विभाग किशनगंज के कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ठाकुरगंज अंचल के मौजा गोथरा में करीब 12 एकड़ क्षेत्र में फैले झील प्रक्षेत्र को पर्यटन स्थल में विकसित करने का अच्छा स्कोप हैं। उक्त क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 327 ई से सटे होने के कारण पर्यटन के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। डीएम के निर्देशानुसार उक्त क्षेत्र में इको पार्क के बीच तालाब, सुगंधित फूलों के बगीचे, पार्क में जॉगिंग के साथ-साथ सैर-सपाटा और मनोरंजन की व्यवस्था, तालाब में बोटिंग, वॉकिंग ट्रैक, पार्किंग, म्यूजिकल फाउंटेन एवं लाइटिंग की व्यवस्था के साथ ही लोगों के लिए स्वादिष्ट व्यंजन के लिए रिस्ट्रोरेंट व कैफेटेरिया सहित अन्य आवश्यक मनोरंजन सेवा उपलब्ध कराने हेतु डीपीआर तैयार किया जाएगा। इन सबके अलावा इसमें आकर्षक कलाकृतियां, म्यूजिकल फव्वारा निर्माण और ड्रेनेज की भी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार जल जीवन हरियाली सहित अन्य कई योजनाओं के तहत जलीय भाग को सुरक्षित करने हेतु एक महत्वाकांक्षी योजना चला रही है। ईको पार्क बनने से स्थानीय लोगों के अलावा पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल व पड़ोसी देश नेपाल सहित अन्य बाहर के पर्यटकों को भी लुभाया जाएगा।
वहीं नपं ठाकुरगंज के मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह उर्फ सिकंदर पटेल ने बताया कि जिला पदाधिकारी के साथ गुरुवार को डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में चारों नगर निकाय के साथ शहरी विकास की समीक्षा बैठक में ठाकुरगंज नगर पंचायत के समीप एनएच 327ई से सटे 12 एकड़ के गोथरा झील पर इको पार्क के निर्माण हेतु उनका ध्यान आकृष्ट कराया था। अब झील की भूमि की प्रकृति वाला यह भूभाग पार्क के रुप में परिवर्तित होकर इसे एक जीवंत रूप देने की दिशा में प्रशासनिक पहल शुरु कर दी गई है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो बहुत जल्द इस पर कार्य शुरु कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली और अन्य विभागों के सहयोग से इस पर कार्य की योजना बनाई जा रही है। अगर योजना साकार होती है तो ठाकुरगंजवासियों के लिए एक बेहतरीन तोहफा होगा।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply