खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पश्चिम हाउदाभिटा में चार बीघे धान की फसल जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तड़के इलाके के किसान कृष्ण प्रसाद के 4 बीघे धान की फसल में आग लग गई। आग लगते देख स्थानीय लोगों ने सबसे पहले आग बुझाने की कोशिश की। बाद में घटना की सूचना पाकर खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद नक्सलबाड़ी से दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रभावित किसान ने आरोप लगाते हुए कहा कि आग योजना के तहत लगाई गई है। उन्होंने बताया कि करीब 80 मन धान जलकर राख हो गया। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply