ईद-उल-अजहा यानि बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार को गलगलिया थाना परिसर में थानाध्यक्ष सरोज कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बकरीद पर्व आपसी भाईचारे एवं शांति पूर्वक मनाये जाने का निर्णय लिया गया। उपस्थित लोगों से थानाध्यक्ष ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की खास नजर है। बकरीद में कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस निगरानी रखेगी क्योंकि मानव जीवन में पर्व का बहुत महत्व है। किंतु असली आनंद इन्हें आपसी भाईचारगी के साथ शांतिपूर्वक मनाने से मिलता है।
इस क्षेत्र को गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल दी जाती है, और यहां के लोगों को अमन पंसद है। उन्होंने कहा कि चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे एवं पर्व में खलल डालने वालों से प्रशासन सख्ती से निबटेगा। थानाध्यक्ष ने आम अवाम से अपील किया कि पर्व त्योहार के मौके पर अफवाह फैलाने वाले कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते है़ उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दे एवं किसी भी खबर की पुष्टि के लिए नजदीक के थाना से जानकारी लें। इस मौके पर स०अ० नि० राकेश मिश्रा, रंजीत पासवान, प्रभात राय, पीटीसी ललन सिंह सहित स्थानीय लोगों में भातगाँव मुखिया प्रतिनिधि बृजमोहन सिंह, पथरिया मुखिया अजय सिंह, सरपंच प्रतिनिधि मो० आरिफ, पंसस प्रतिनिधि मनोज गिरी, पंसस मेहबूब आलम पूर्व मुखिया गणेश राय, पूर्व उपसरपंच मुरारी सहनी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष मो० कमालुद्दीन, लियाकत अली, मो०जमशेद आलम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

Leave a Reply