किशनगंज मुख्यालय स्थित टाउन थाना परिसर में विशिष्ट अतिथि पुर्णिया रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुरेश चौधरी, जिलाधिकारी तुषार सिंगला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.इनामुल हक मेगनू द्वारा संयुक्त रूप नव निर्मित पुलिस सभागार भवन का उद्घाटन फीता काट कर किया। समारोह के पूर्व विशिष्ट अतिथि पुलिस महानिरीक्षक के आगमन पर गार्ड ऑफ ओनर दी गयी। वही पुलिस महानिरीक्षक सुरेश चौधरी को जिलाधिकारी तुषार सिंगला एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया। साथ ही मंचासीन सभी महानुभावों का स्वागत बुके भेंट कर किया गया।
इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक सुरेश प्रसाद ने जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यों की सराहना की और कहा कि जिला मुख्यालय में इसकी आवश्यकता थी। इस अवसर पर समारोह में पटना से बिहार पुलिस उप सचिव मत्युजंय कुमार, बिहार पुलिस एसोसिएशन पटना के महामंत्री कपलेश्वर पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी लतीफुर रहमान अंसारी, जिला पुलिस मुख्यालय उपाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार उपस्थित थे।
राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply