राजमंत्री मंडल की बैठक में लिया गया निर्णय का मुखिया संघ ने एतराज जताया है। इस संदर्भ में प्रखंड मुखिया संघ के उपाध्यक्ष सह सुंदर बाड़ी पंचायत के मुखिया तनवीर आलम ने कहा कि सरकार का यह एकतरफा फैसला है। जो पंचायत के सर्वांगीण विकास पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा। यह पंचायती राज पर सीधा हमला है। यह जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन है। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायत में मुखिया के अधिकारों को छिनकर व्यवस्था में बदलाव कर टेंडर सिस्टम में परिवर्तित करना न्यायसंगत नहीं है। यह निर्णय पंचायत के अधिकारों और त्रिस्तरीय पंचायत निकाय पर हमला है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ आवाज बुलंद किया जाएगा। जनप्रतिनिधि गण लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के समक्ष अपनी मांग रखेंगे।
सारस न्यूज़, कोचाधामन, किशनगंज।

Leave a Reply