किशनगंज: थाना पहाड़कट्टा में लाइसेंसी हथियारों का किया गया संयुक्त सत्यापन
किशनगंज, 17 मई 2025 – पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देश पर शनिवार को थाना पहाड़कट्टा परिसर में लाइसेंसी शस्त्रों का संयुक्त रूप से भौतिक सत्यापन किया गया।
इस मौके पर अराबाड़ी थानाध्यक्ष की अगुवाई में पोठिया अंचल के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और राजस्व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
सत्यापन कार्य के दौरान सभी संबंधित शस्त्रधारकों को उनके लाइसेंसी हथियारों के साथ बुलाया गया था, जहां उनकी जांच की गई। अधिकारियों ने दस्तावेजों की समीक्षा करते हुए हथियारों की स्थिति, नंबर और अन्य विवरणों का मिलान किया।
इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और यह सुनिश्चित करना था कि सभी लाइसेंसी हथियार वैध और सुरक्षित रूप से रखे जा रहे हैं।
पुलिस विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे समय-समय पर होने वाले सत्यापन में सहयोग करें और शस्त्रों से जुड़ी सभी जानकारी को अद्यतन रखें।
सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

Leave a Reply