आग लगने की घटना से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग के द्वारा इन दिनों लगातार शहर व प्रखंडों के विभिन्न प्रतिष्ठान, स्कूलों के अलावा वार्डों में भी पहुंचकर मॉकड्रिल की जा रही है। टीम सीधे लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें जागरूक कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को सदर अस्पताल में कर्मियों को जागरूक किया गया। अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में मॉकड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कर्मियों व सिक्योरिटी गार्ड की मौजूदगी में आग से बचाव की जानकारी दी गई।
अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी मदन कुमार ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण देते हुए उन्होंने बताया कि अगर गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाती है, तो धैर्य रखते हुए आग पर काबू पाया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान गैस सिलेंडर में आग जलाकर उस पर काबू पाने का आसान तरीका भी बताया गया। इसमें मॉकड्रिल करवाकर आग बुझाने का तरीका समझाया गया। साथ ही अन्य जानकारियाँ भी दी गईं। यह भी बताया गया कि अगर अगलगी की घटना हो जाए तो तत्काल क्या करना चाहिए। साथ ही यह भी बताया गया कि सतर्कता व सावधानी से ऐसी घटनाओं को रोका जा
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply