खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना, और जिला प्रशासन, किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन में राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज (बालक U-14/17/19) खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन 15 से 17 अक्टूबर तक चलेगा। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता और प्रशिक्षु आईएएस प्रद्युमन सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।
अतिथियों के सम्मान में बालिका उच्च विद्यालय द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। चेस प्रतियोगिता का शुभारंभ बिहार गीत के साथ हुआ। राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता ने कहा कि जिले स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर की स्पर्धा में भाग लेने का अवसर मिला है। शतरंज एक दिमागी खेल है, जिससे मानसिक व्यायाम होता है और यह हमारे जीवन में मनोरंजन का साधन भी बनता है। इससे न केवल शारीरिक कसरत होती है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है। बिहार सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्साहवर्धन के लिए बच्चों के साथ शतरंज खेला और उन्हें खेल के प्रति प्रेरित किया।
उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा सह कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता बालक वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में होगी। इस प्रतियोगिता में 31 जिलों से लगभग 278 प्रतिभागी और 76 दल प्रभारी भाग ले रहे हैं। आगंतुक प्रतिभागियों और दल प्रभारियों के लिए आवासन और भोजन की व्यवस्था खेल भवन में की गई है। प्रतियोगिता के प्रथम चार विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस प्रद्युमन कुमार, जिला आपदा पदाधिकारी आदित्य कुमार, डीपीओ रागिनी कुमारी, डॉ. देवेंद्र कुमार, और रेडक्रॉस के सचिव मिक्की साहा आदि उपस्थित थे।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply