मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल को लेकर सोमवार को भाजपा पोठिया के मंडल अध्यक्ष जयंत सिंह के नेतृत्व में अपने समर्थक के साथ प्रखंड के मिर्जापुर व फाला पंचायत के गावों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व विधायक सिकंदर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप मुख्य रूप से शामिल होकर, लोगों से रूबरू हुए। इस अभियान में केंद्र प्रायोजित योजनाओं की विस्तार से लोगों को जानकारी दी गई, तथा उससे लाभान्वित होने को कहा गया। मौके पर पूर्व विधायक सिकन्दर सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार गरीबों के लिए समर्पित है।जो भारत के नागरिकों लिए कई लाभकारी योजनाएं लेकर आई है। लेकिन अभी तक कई गरीबों को इसका लाभ नहीं मिला है। इसलिए पार्टी ने निर्णय लिया कि सभी लाभकारी एवं जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए। मंडल अध्यक्ष जयंत सिंह ने बताया आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए महा जनसंपर्क अभियान शुरू हो गया है। जिसमें बीजेपी के तमाम बड़े नेता गांव स्तर तक केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आम जन-मानस को बताएंगे।
इस अभियान में विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा संसदीय क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक ने बताया केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना अंत्योदय का मूल मंत्र, सशक्त किसान समृद्ध भारत, नारी तू नारायणी महिला सशक्तिकरण, सशक्त बनती भारत के अमृत पीढ़ी, निरोगी जीवन सबका अधिकार, मध्यम वर्ग का जीवन हुआ आसान, सशक्त भारत, सामाजिक न्याय के पक्षधर, सांस्कृतिक विरासत का नया युग इत्यादि योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाना इस जनसंपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य हैं। जनसंपर्क अभियान में भाजपा के जिला महामंत्री मनीष सिन्हा, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
सारस न्यूज,पोठिया।

Leave a Reply