रविवार को किशनगंज क्लब प्रांगण में रूईधासा दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन वरिष्ठ सदस्य संदीप घोष राय की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में मौजूद कमेटी के अधिकारियों द्वारा बीते वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद सर्वसम्मति से धूमधाम से पूजा करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि रूईधासा दुर्गा पूजा पूरे जिले में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इसी को ध्यान में रखते हुए, इस बार भी आकर्षक पंडाल का निर्माण करने का निर्णय लिया गया। विचार-विमर्श के बाद, नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें फिर से राजेश कुमार दुबे को संरक्षक चुना गया, जबकि सचिव कुंदन कुमार सिंह, अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह, संयोजक धनंजय जायसवाल, उपाध्यक्ष संजय सिंह, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार झा, सह कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार, सह सचिव मुकेश ओझा, पवन सिंह, संजय बनर्जी, चंद्र शेखर यादव, और प्रदीप कुमार सिंह को मनोनीत किया गया।
वहीं कार्यकारिणी में विजय राय, अभिषेक पांडे, मोनू झा, सौरभ सिंह, रिशु, गोली, जय बनर्जी सहित अन्य सदस्य शामिल किए गए हैं। बैठक में मुख्य रूप से प्रदीप मजूमदार, सुनील कुंडू, संजय भट्टाचार्य, प्रणय कुमार दास, मुरली मनोहर, अतीश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply