‘विकसित बिहार 2047’ के विज़न डॉक्यूमेंट निर्माण के लिए बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के सहयोग से व्यापक सर्वेक्षण किया जा रहा है। किशनगंज के जिलाधिकारी विशाल राज ने बताया कि समृद्ध और विकसित बिहार के निर्माण के लिए सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है। इस सर्वेक्षण के माध्यम से जमीनी स्तर पर नागरिकों की राय और सुझाव प्राप्त किए जाएंगे, जो विज़न डॉक्यूमेंट का आधार बनेंगे।
जमीनी फीडबैक से बनेगा विकास का आधार
जिलाधिकारी ने कहा कि विकसित बिहार 2047 का लक्ष्य, राज्य के गौरवशाली अतीत को नई ऊर्जा और आकांक्षाओं के साथ पुनर्जीवित करना है। इस विज़न डॉक्यूमेंट के माध्यम से बिहार के विकास के लिए नई रणनीतियाँ और योजनाएँ तैयार की जाएंगी, जो वास्तविक और बुनियादी जरूरतों पर आधारित होंगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण सर्वेक्षण में हिस्सा लेकर अपनी बहुमूल्य राय और सुझाव साझा करें।
महत्वपूर्ण जानकारी:
सर्वेक्षण के लिए जानकारी आपके पंचायत के मुखिया, निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, या प्रखंड कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
इस सर्वे के आधार पर तैयार विज़न डॉक्यूमेंट का लोकार्पण 26 जनवरी 2025 को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों और आम जनता से आग्रह किया कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने सुझाव दें और बिहार के भविष्य को आकार देने में अपनी भूमिका निभाएं। आइए, मिलकर एक विकसित और समृद्ध बिहार का निर्माण करें।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply