Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

टेढ़ागाछ में भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक शांतिपूर्ण ढंग से हुई सम्पन्न।

सारस न्यूज, टेढ़ागाछ।

टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत फुलबाड़ी स्थित काली मंदिर परिसर में सोमवार को भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष रवि कुमार दास की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। मंडल कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री लखनलाल पंडित तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल प्रभारी उत्तम कुमार दास, लोकसभा संयोजक गोपाल मोहन सिंह आदि उपस्थित थे। मंडल कार्यसमिति बैठक की विधिवत शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पित करने के उपरांत हुई। भाजपा जिला महामंत्री लखनलाल पंडित ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए हर जगह समान विचारधारा के लोगों की सक्रियता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा जन संग्रह के काल से ही काफी मजबूत है। जिसका सारा श्रेय यहां के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के लिए पद से जुड़े कर्त्तव्य पर भी चर्चा की। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार दास ने कहा कि भाजपा देश में राष्ट्रहित में कार्य कर रही है। उनकी मेहनत और गरिमा को बनाए रखने के लिए हमे अपनी सक्रियता बनाए रखना होगा। भाजपा मंडल प्रभारी उत्तम कुमार दास ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्ममानववाद दर्शन की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें सम्पूर्ण विश्व की समस्या का समाधान है। लोकसभा संयोजक गोपाल मोहन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती एवं संरचना पर जोर देने की बात कही।

इस अवसर पर लोकसभा विस्तारक रूपेश कुमार मंडल, महामंत्री मुकेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष आनंन्ती देवी, मोहब्बत लाल, सुमित्रा देवी, सुशील कुमार सिंह, मंडल मंत्री शिवनारायण मंडल, संगीता कुमारी, सुनीता हेम्ब्रम, महावीर बसाक, अल्पसंख्यक जिला के उपाध्यक्ष इस्माइल आजाद, सीताराम पासवान, शक्ति केंद्र प्रमुख देव नारायण सिंह, दुर्गा प्रसाद, जयराम सिंह, अमित कुमार सिंह, पंकज कुमार, राजीव मंडल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *