टेढ़ागाछ पुलिस के द्वारा शनिवार रात को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। मालूम हो की एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनु के निर्देश पर पुलिस के द्वारा शराब तस्करों और अपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उसी क्रम में टेढ़ागाछ थाना अध्यक्ष के निर्देश पर नेपाल सीमा से सटे मोहम्मदी चौक व झाला चौक सहित अन्य स्थानों पर पुलिस के द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान हर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी पुलिस कर्मियों के द्वारा की गई। वाहन जांच अभियान से चालकों में हड़कंप देखा गया और कई वाहन चालक रास्ता बदलते देखे गए। जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया की नेपाल के रास्ते होने वाली शराब तस्करी को रोकने के उद्देश्य से जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा की आगे भी सख्ती से अभियान चलाया जाएगा।
सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

Leave a Reply