अलीपुरद्वार से पूर्व सांसद अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेता दशरथ तिर्की ने गुरुवार को ठाकुरगंज में आयोजित द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर बधाई कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान भातढाला पोखर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही नगर के वार्ड नंबर 4 निचानबस्ती आदिवासी कॉलोनी व बेसरवाटी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में आयोजित आदिवासी समुदाय के कार्यक्रम में भाग लिया।
इस क्रम में दशरथ तिर्की ने भारत के राष्ट्रपति बनने पर द्रोपदी मुर्मू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। द्रौपदी मुर्मू ने साल 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीत दर्ज कर अपने राजनीतिक जीवन का आरंभ किया था। उन्होंने भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। साथ ही वह भाजपा की आदिवासी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी रहीं है। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से 2000 और 2009 में भाजपा के टिकट पर दो बार जीती और विधायक बनीं। द्रौपदी मुर्मू मई 2015 में झारखंड की 9वीं राज्यपाल बनाई गई थीं, उन्होंने सैयद अहमद की जगह ली थी। झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनने का खिताब भी द्रौपदी मुर्मू के नाम रहा। साथ ही वह देश के किसी भी राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली आदिवासी भी हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप, मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार चौधरी, किशानगंज लोकसभा संयोजक गोपाल मोहन सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजली सिंह, बेसरबाटी पंचायत के मुखिया अनुपमा देवी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेता डोमन टुडू, जिला उपाध्यक्ष संजय पोद्दार, ग्रामीण अध्यक्ष धनंजय सिंह, पौआखाली अध्यक्ष दरपलाल सिंह, नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष आशालता हेंब्रम, जनश्रुति कुमार, नगर महामंत्री संदीप शर्मा, नगर मंत्री गोपेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply