खनन पदाधिकारी द्वारा रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड के गम्भीरगर इलाके में चल रहे मिट्टी खनन का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिट्टी खनन कर रहे कंपनी को लाखों रुपए का जुर्माना खनन विभाग ने लगाया है।
खनन पदाधिकारी वीणा कुमारी ने बताया कि ठाकुरगंज क्षेत्र में हो रहे हाईवे सड़क कार्य को लेकर जी आर इंफ्रा कंपनी विभाग से परमिशन लेकर मिट्टी खुदाई का कार्य कर रहे थे जिसका आज हमने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया परमिशन लिए गए एरिया से अधिक एरिया में मिट्टी खनन कियाजा रहा था। जिसके लिए कंपनी को लाखों रुपए की जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी जिस एरिया से मिट्टी खुदाई के लिए विभाग से परमिशन लिया था उन्होंने उस एरिया के साथ साथ बगल के एरिया से भी मिट्टी खनन का कार्य चल रहा था।
जांच के दौरान पाए गए अनियमितता के लिए कंपनी को जुर्माना लगाया गया। वहीं खनन विभाग में जल्द कंपनी को जुर्माना जमा करने का आदेश दिया गया है।
विजय गुप्ता, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

Leave a Reply