जिला स्तरीय मध निषेध से संबंधित निबंध, लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की छात्रा निकिता कुमारी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शुक्रवार को नपं अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी एवं विद्यालय परिवार द्वारा निकिता कुमारी शर्मा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन किशनगंज द्वारा आयोजित उक्त प्रतियोगिता गत 26 नवंबर को नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित की गई थी। जिसमें प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय ठाकुरगंज की प्रतिभागी छात्रा निकिता कुमारी शर्मा को जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। निकिता को जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार गुप्ता के द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र दी गई। निकिता कुमारी शर्मा विद्यालय में वर्ग नौ की छात्रा है। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नपं अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी ने शुभाशीष देते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक समस्या है। समाज की मदद से ही हम इस से लड़ सकते हैं। ऐसे में हम सभी को मिलजुल कर इस समस्या को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने कहा कि लोगों को समझना होगा कि नशा हमारे विवेक को नष्ट कर देता है। यह जीवन को बर्बाद कर देता है और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल कर देता है, इसलिए व्यक्ति को नशा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा शक्ति नशा करना छोड़ दे तो दुनिया में हम सबसे आगे होंगे। कामयाब होने के लिए नशा छोड़ना जरूरी है। नशे से नाता जोड़ना सबसे बड़ा महापाप है। नशा मुक्त समाज होने से हम वास्तविक गौरव के हकदार हैं। दुनिया में कोई भी चीज असंभव नहीं है। यदि मन में ठान लिया जाए तो हम अपने समाज को नशा मुक्त कर सकते हैं और जीवन में नई-नई उपलब्धियां अर्जित कर सकते हैं। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक महफूज जावेद, संगीत शिक्षिका पूर्णिमा कुमारी आदि ने भी निकिता की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बीरबल महतो, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply