कार्यक्रम में शामिल आशा कार्यकर्ता। जिले के सभी सामुदायिक व पीएचसी में आशा दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन,जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मंगलवार को आशा दिवस का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉक्टर कौशल किशोर ने कहा कि जिले में 30 सितम्बर तक आशा के रिक्त 50 पद एवं आशा फैसिलिटेटर के पांच रिक्त पद पर नियुक्ति होगी।
सीएस ने आशा कार्यकर्ता को नियमित टीकाकरण को लेकर शत प्रतिशत सर्वे अपडेशन व ड्यूलिस्ट बनाने का निर्देश दिया। अश्विन पोर्टल, लाभार्थियों की गणना, गृह भ्रमण जांच सूची, आरोग्य दिवस और कलस्टर बैठक से संबंधित विस्तार से जानकारी भी दी गयी। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता को स्वास्थ्य संबंधी 92 योजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलता है।
उन्होंने आशा कार्यकर्ता को घर-घर जाकर कोविड टीकाकरण के अद्यतन स्थिति का सर्वे करने का भी निर्देश दिया। सिविल सर्जन ने बताया कि आशा दिवस के माध्यम से सभी आशा को अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया है। पहले चरण में ग्रामीण स्तर पर आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, विकास मित्र आदि के सहयोग से योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधनों को अपनाने के लिए जागरूक किया जायेगा।
दूसरे चरण में जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थाई साधन के रूप में महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रामीण इलाके में होगा सघन प्रचार जिला सामुदायिक समन्वयक सुमन कुमार सिन्हा ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण के लिये जिले में समुचित प्रयास किये जा रहे हैं।
जिले में पांच से 24 सितंबर के बीच मिशन परिवार विकास अभियान चलाया जा रहा है । यह दो चरणों में किया जा रहा है। अभियान के पहले चरण में पांच से 11 सितंबर के बीच दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा एवं दूसरे चरण में 12 से 24 सितंबर के बीच परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान आम लोगों को छोटे परिवार के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों के बारे में समझाया जाएगा।
30 सितंबर तक भरे जाएंगे रिक्त पदजिले में आशा के 50 एवं आशा फेसिलेटर के पांच रिक्त पद हैं।इसकी सूची संबंधित बीसीएम को उपलब्ध करवाया जा चुका है।सिविल सर्जन ने कहा कि अभ्यर्थियों की जन्मतिथि के लिए केवल शैक्षणिक प्रमाण पत्र मान्य होगा। किसी भी परिस्थिति में एफिडेविट या आधार कार्ड जन्मतिथि के लिए मान्य नहीं होगा। जिले में बहादुरगंज में 20, ठाकुरगंज में 20, किशनगंज में चार, दिघलबैंक में छह आशा का पद रिक्त है। जबकि आशा फेसिलेटर का बहादुरगंज में दो, ठाकुरगंज में दो, पोठिया में एक पद रिक्त है।
सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

Leave a Reply