Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज नाई संघ द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई 99वी जयंती।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज (किशनगंज)।

ठाकुरगंज नाई संघ द्वारा नगर क्षेत्र स्टेशन रोड में नाई संघ के अध्यक्ष कारी ठाकुर की अध्यक्षता में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में ठाकुरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल एवं नाई संघ के अध्यक्ष कारी ठाकुर ने स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी की तैल चित्र पर दीपप्रज्वलित करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौक़े मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल संघ के अध्यक्ष कारी व पार्षद अमित कुमार सिन्हा ने कहा जननायक कर्पुरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 व निधन 17 फरवरी 1988 को हुआ।

कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता था और जननायक की उपाधि मिली। कर्पूरी ठाकुर का जन्म भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के एक गांव पितौंझिया, जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है।

कर्पूरी जी का जन्म नाई जाति में हुआ था। जननायक जी के पिताजी का नाम श्री गोकुल ठाकुर तथा माता जी का नाम श्रीमती रामदुलारी देवी था। इनके पिता गांव के सीमांत किसान थे तथा अपने पारंपरिक पेशा नाई का काम करते थे। भारत छोड़ो आन्दोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए थे। वह 22 दिसंबर 1970 से 2 जून 1971 तथा 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 के दौरान दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे। मौके पर पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह ठाकुरगंज नाई संघ के संगठन महामंत्री भोला ठाकुर, सचिव जितेंद्र ठाकुर कोषाध्यक्ष, शत्रुध्न ठाकुर, बंगाली ठाकुर, रवि ठाकुर भाजपा नेता बिजली सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, चंद्रकांत गौतम लोजपा नेता, किशनबाबू पासवान, ललन ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, अमृत मंडल, बिष्णु साह, लक्ष्मण झा, दीनदयाल शर्मा, बापी शील, विक्रांत मुसहरु ठाकुर, मो शफीक, बबलू गुप्ता, बिटटू साह, राजेश पंडित, रघुवीर ठाकुर, आदि उपस्थित होकर स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी की चित्र पर पुष्पअर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *