Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज पुलिस ने नौ माह पूर्व दहेज उत्पीड़न मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, किशनगंज।

ठाकुरगंज पुलिस ने नौ माह पूर्व दहेज उत्पीड़न के एक मामले में मुख्य आरोपी मो सद्दाम को कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरिया गांव से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी मो सद्दाम की गिरफ्तारी गुरुवार को हुई थी और उसे शुक्रवार को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में आदर्श थाना ठाकुरगंज के थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि बीते वर्ष 9 अप्रैल 2022 को दहेज उत्पीड़न का एक मामला मुख्य आरोपी मो सद्दाम पर दर्ज कराया गया था। उक्त मामले के संदर्भ में मुख्य आरोपी मो सद्दाम को गिरफ्तार कर किशनगंज जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि कटिहार जिला निवासी 25 वर्षीय आरोपी सद्दाम की शादी ठाकुरगंज में हुई थी। शादी के बाद से ही वह और उसके परिजन विवाहिता को दहेज के लिए तंग करने लगे थे। उक्त मामले को लेकर कई बार स्थानीय स्तर पर पंचायती कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। पर पीड़ित महिला को पति सहित उनके ससुराल वाले काफी परेशान करने लगे। जिससे अजीज होकर पीड़ित महिला ठाकुरगंज थाने में अपनी आपबीती सुनाई और लिखित रुप से दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *