रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड के सभी 21 प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लि. (पैक्स) मुख्यालयों पर वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इसे लेकर प्रखंड के सभी पैक्सों के अध्यक्ष अपने पैक्स मुख्यालयों पर आयोजित वार्षिक आम सभा सुबह से शुरू कर दी। सभा में पैक्सों के समिति के सामान्य सदस्य, पदेन सदस्य, कार्यकारिणी के सदस्य व पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल थे। इस वार्षिक आम सभा में पैक्स संबंधित कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाते हुए सभी को अपने घरों पर स्वतंत्रता दिवस तक तिरंगा लगाने की बात कही गई। कार्यक्रम में उपस्थित पैक्स सदस्यों व ग्रामीणों के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा का वितरण किया गया।
इस मौके पर पटेशरी पैक्स अध्यक्ष मो अंजार आलम ने कहा कि इस वार्षिक आम सभा का मुख्य उद्देश्य विगत वर्ष 2021-22 में पैक्स द्वारा किए गए कार्य पर विचार किया जाना, सदस्यों के कर्तव्य और अधिकार पर चर्चा, समिति में राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना किसान फसल बीमा योजना, अधिप्राप्ति, मुख्यमंत्री हरित कृषि यंत्र योजना के तहत प्राप्त उपकरणों को सदस्यों के बीच प्रदर्शित करना है। समिति अगर लाभ में है तो शुद्ध लाभ का छह प्रतिशत लाभांश सदस्यों के बीच वितरण करना है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान समितियों के अंकेक्षण में दर्शाई गई त्रुटियों के आपत्तियों के निदान पर विचार किया गया। पैक्स के समितियों में अंशधारक सदस्यों को शेयर प्रमाण पत्र निर्गत करने पर विचार किया गया और प्रमाण पत्र वितरण भी किया गया। साथ ही हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने पर भी चर्चा हुई। इस आम सभा के सफल संचालन के लिए प्रशासन द्वारा प्रखंड के सभी पैक्सो में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। दल्लेगांव में सीओ ओमप्रकाश भगत, चुरली में बीडीओ सुमित कुमार, बरचौंदी में सीडीपीओ जीनत यासमीन, भोगडावर में प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार, छैतल में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अंजय कुमार, जिरनगछ में मनरेगा के पीओ सुशील कुमार सिद्धू आदि की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply