Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज प्रखंड में वार्ड संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न, बेसरबाटी पंचायत के वार्ड सदस्य सह उपमुखिया रंजन कुमार साह चुने गए वार्ड संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

ठाकुरगंज एमएच आजाद नेशनल कॉलेज के प्रांगण में प्रखंड वार्ड अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव आज शनिवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। वार्ड सदस्यों ने सर्वसम्मति से बेसरबाटी पंचायत के निर्वाचित वार्ड सदस्य सह उपमुखिया रंजन कुमार साह को वार्ड संघ का प्रखण्ड अध्यक्ष चुना। वहीं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सरफराज आलम को दी गयी। सचिव पद वार्ड सदस्य राजा बाबू व उपसचिव जाकिर तथा कोषाध्यक्ष के पद पर हफीजुल मोहसिन रजा के नाम की घोषणा की गई। वहीं वार्ड सदस्य संघ का संयोजक अनवरा बेगम को बनाया गया।

चुनाव सम्पन्न होने के बाद नव निर्वाचित वार्ड संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष रंजन कुमार साह ने बताया कि वार्ड सदस्यों की हक की लड़ाई में वे सदैव आगे रहेंगे। वार्ड सदस्यों की हक की हकमारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंचायत की विकास में वार्ड सदस्यों की भूमिका भी तय की गई है। प्रत्येक वार्ड सदस्य अपने अपने वार्ड का समूचित विकास करेंगे। उन्हें अपनी कर्तव्यबोध का ज्ञान है। कहा कि संघ की एकजुटता को बरकरार रखते हुए हम सबों को जनता के द्वारा जो दायित्व मिला है उसका निर्वाह इमानदारी पूर्वक हमे करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *